शासकीय राजीव लोचन स्नाकोत्तर महाविद्यालय राजिम में स्थानीय विधायक रोहित साहू द्वारा चल रहे नवीनीकरण कार्यक्रम का जायजा लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सविता मिश्रा द्वारा महाविद्यालय में चल रहे नवीनीकरण कार्य एवं अन्य समस्याओं के विषय में विधायक को अवगत कराया गया। महाविद्यालय में एमएससी रसायन शास्त्र खोलने हेतु पद एवं विषय की स्वीकृति के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा जा चुका है इस संबंध में संज्ञान लेते हुए विधायक द्वारा एमएससी रसायन शास्त्र खोलने हेतु प्रयास की बात कही गई।
प्राचार्य द्वारा विधायक को यह भी अवगत कराया गया कि महाविद्यालय में हिंदी एवं राजनीति विषय में रिसर्च सेंटर खोलने हेतु विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त हो चुकी है एवं जुलाई अंत तक रिसर्च सेंटर खुलने की संभावना है। माननीय विधायक महोदय द्वारा प्रत्येक कक्षाओं का निरीक्षण किया गया एवं इंजीनियर को जगह-जगह सुधार करने का निर्देश दिया गया। बाउंड्री वॉल निरीक्षण करने पश्चात कार्य से विधायक संतुष्ट नहीं नजर आए। बाउंड्री वॉल सही रीति से निर्माण करने के लिए लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियो को हिदायत दीl
महाविद्यालय प्रांगण हेतु डोम निर्माण एवं मंच के करीब डोम निर्माण हेतु इंजीनियर को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया गया। आगामी समय में डोम निर्माण होने से महाविद्यालय में प्रत्येक मौसम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन होना संभव हो पाएगा। महाविद्यालय में फूलदार पौधे रोपण एवं फलदार वृक्ष का रोपण कराए जाने की बात कही। महाविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में भर्ती प्रक्रिया चल रही है इनका जायजा भी विधायक महोदय द्वारा लिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक एम एल वर्मा, डॉ समीक्षा चंद्राकर, चित्रा खोटे, क्षमा शिल्पा चौहान, योगेश तारक, डॉ राजेश बघेल, डॉ भानु प्रताप नायक, श्वेता खरे, मनीषा भोई, आकाश बाघमारे, तामेश्वर मारकंडे, मुकेश कुर्रे, लोकेश कुमार एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
