सांसद विजय बघेल ने हितग्राही को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावा का चेक प्रदान किया।

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी अंतर्गत मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावा का चेक वितरण दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल एवं कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीना वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीमाधारक सतपाल सिंह भाटिया की पत्नी श्रीमती मीत भाटिया ने बताया कि उनके पति ने कुछ वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पालिसी बैंक आफ महाराष्ट्र कुम्हारी शाखा से ली थी एवं नियमित रूप से प्रति वर्ष बीमा राशि का भुगतान किया। अभी कुछ दिन पहले उनके पति की अचानक हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई, जिससे वो काफी मानसिक और आर्थिक रूप से टूट गई थी। अचानक उन्होंने अपने पति का पासबुक देखा जिससे उन्हें पता चला कि उनके पति ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया था। फिर उन्होंने नगर पालिका में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम से सहयोग लेकर बैंक आफ महाराष्ट्र कुम्हारी शाखा में अपना बीमा दावा प्रस्तुत किया जहाँ शाखा प्रबंधक विकास रंजन द्वारा उनके प्रकरण को जांच मे सही पाकर उन्हें दो लाख रूपये भुगतान की अनुशंसा की गयी । इस राशि से उनके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा जिसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन और बैंक आफ महाराष्ट्र कुम्हारी शाखा को धन्यवाद दिया है। पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने आमजन से आह्वान किया कि सभी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत अपना पंजीयन करायें और योजना का लाभ लेंवे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, संजय बघेल, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र रायपुर अंचल प्रबंधक वी व्यंकटेश ,मुख्य प्रबंधक व्यापार विकास अधिकारी राहुल विकरवार एवं कुम्हारी शाखा प्रबंधक विकाश रंजन सहित
मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा महिला मोर्चा जिला मंत्री रीता पाण्डेय, पार्षद सुजीत यादव, अनुराग गुप्ता, उमाकांत साहू, श्रीमती रितिका यादव, आर प्रवीण, सहायक परियोजना अधिकारी नितिन श्रीवास, सामुदायिक संगठक श्रीमति सुधा वर्मा एवं श्रीमती रूचि शुक्ला त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *