“शिक्षा ही समाज को दिशा देने का माध्यम है”- विजय बघेल

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। राज्य सरकार के निर्देशानुसा पी.एम. श्री सेजस कुम्हारी में “शाला प्रवेश उत्सव” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2025-26 में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में प्रेरित करना तथा “सब पढ़ें, सब बढ़ें” के लक्ष्य को साकार करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा संसद श्री विजय बघेल उपस्थित थे अध्यक्षता श्री सुरेंद्र कौशिक जी (अध्यक्ष भा.ज.पा. जिला दुर्ग ) ने की विशिष्ट अतिथि के रूप ने संजय बघेल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी, श्रीमती मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी, धर्मेंद्र सिन्हा अध्यक्ष भाजपा मंडल कुम्हारी, सुजीत यादव सांसद प्रतिनिधि, श्रीमती रीता पाण्डेय, ओमनारायण वर्मा पार्षद वार्ड क्र. 14 थे। अतिथियों में रामाधार शर्मा, लोकेश साहू, उमाकांत साहू, रामकुमार सोनी, अवधेश शुक्ला, मनोज वर्मा, अनुराग गुप्ता, ओंकार प्रसाद मारकंडे, आर. प्रवीण राव, फिंगेश्वर साहू, अमरजीत सिंह एवं सुनीता कुर्रे उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा की- “शिक्षा ही समाज को दिशा देने का माध्यम है। शाला प्रवेश उत्सव एक अभियान है, जिससे हम प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

इस अवसर पर बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत हेतु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरक भाषणों का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य आकर्षण: फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, की प्रस्तुती रही जिसे अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार देकर सराहा गया।
शिक्षा विभाग के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक यह उत्सव पूरे जून-जुलाई माह में मनाया जा रहा है | कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी प्रतिभाशाली बच्चों को उनके परिणाम के लिए सराहा गया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई | विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सांसद महोदय से विद्यालय प्रांगण में डोम शेड बनाने की मांग की गई थी जिसे स्वीकार कर शासन स्तर पर बनाने की घोषणा किया गया |
सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्रों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *