मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले को पुलिस ने पकड़कर जेल दाखिल किया,,,

छुरा— जिला गरियाबंद पांडुका थाना में प्रार्थी द्वारा दिनांक 13 /7/20को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक12/7/20को रात्रि में ग्राम पाण्डुका बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर मोबाइल0 9नग ब्लूटूथ 04नग 05नग चार्जर अन्य छोटे-छोटे सामग्री जिसकी कुल कीमत ₹14000 रुपया चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बी आर पटेल के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांडुका द्वारा टीम गठन कर आरोपी का पतासाजी करते हुए आरोपी झामेश्वर ध्रुव उर्फ झमेंस पिता आसाराम उम्र 24 वर्ष दूसरा रोहित ध्रुव पिता देव सिंह ध्रुव 25 वर्ष साकिन हरदी थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद से 23 मोबाइल कीमत 36000 रुपया एवं अन्य जिसमें मोटरसाइकिल चोरी करने के आई मोटरसाइकिल सीटी 100 बजाज बिना नंबर की नीले रंग की कीमत ₹40000 जुमला 23 नग मोबाइल कीमत 30,000 हुआ एक नग मोटरसाइकिल को बरामद कर आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बसंत बघेल सहायक उपनिरीक्षक नकुल सिदार स उ नि सताऊं राम नेताम प्रधान आरक्षक सुरेश नेताम आरक्षक सुमन कुर्रे जय किसान प्रीतम टार्जन किशन जितेंद्र कुमार की सराहानीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *