दुर्ग —–! कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत् आज आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार निगम का दल इंदिरा मार्केट, सब्जी पसरा, धमधा रोड में कार्यवाही कर लाॅकडाउन का पालन नहीं करने 29 लोगों से 4810 रु0 जुर्माना किया गया। सभी को समझाईश दी गई कि वे संक्रमण काल के दौरान लाॅकडाउन के नियमों का पालन अवश्य करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही के वे स्वयं जिम्मेदार होगें।
निगम अमला द्वारा भ्रमण के दौरान पाया गया कि तृप्ति स्वीट्स और गणेश डयेरी निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोलकर सामानों की बिक्री कर रहे थे। स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दुकानों में जाकर 1000 और 2000 रु0 जुर्माना काटा। इसी प्रकार सब्जी पसरा और आने-जाने वाले जो मास्क नहीं पहने थे उन्हें रोक-रोक कर 50 रु0 से 100-100 रु0 जुर्माना लगाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत दी गई । कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, राजू सिंग, सुरेश भारती आदि उपस्थित थे।
