कोविड 19 में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिले जरूरी सुविधा,,,,सैय्यद असलम

पाटन—छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के  प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे से पत्र लिखकर स्वास्थ्य अमले के अधिकारी व कर्मचारीयो ओर जिनकी डयूटी कोरोना महामारी रोकथाम मे लगाई गई है उनके लिए कोविड 19 अस्पताल मे एक वार्ड सुरक्षित करने सुझाव दिया है सैम्पलिंग टीम ओर सर्वेक्षण टीम के सदस्यों को 15 दिवस मे अंतराल ( गेप) मे डयूटी परिवर्तन की जाऐ ।प्रदेश महामंत्री  सैय्यद असलम ने बताया कि अधिकांश स्वास्थ्य कर्मचारियों ,द्वारा संगठन को शिकायत की जा रही कि कोविड 19 के जारी दिशानिर्देश की धज्जियां दुर्ग जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों मे लगातार कोविड पाजिटिव हो रहे है ।सैय्यद असलम ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों को मास्क, सैनेटाइजर पीपीई किट ,हेडशीट,ओर .गल्बस के मिलने की समय समय पर समीक्षा की  जानी चाहिए । जिन स्थानों पर शिविर लगाकर सैम्पलिंग कराई जा रही है पाजिटिव केसस.के निकलने वालो क्षेत्रों मे कार्य करने वालो को  स्वल्पाहार ओर पेयजल दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों को पाजिटिव आने पर उनको विशेष सुविधा ओर उनके लिए अलग वार्ड की व्यवस्था करना की मांग रखी है दिन रात अपनी जान जोखिम मे डालकर सेवा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों को इतना भी सुविधा नहीं मिलने से रोष व्याप्त है मांग करने वाले मे प्रांताध्यक्ष  ओ पी शर्मा ,आलोक मिश्रा बी एल वर्मा,अनिता नयन ,विक्रम रामटेक, प्रमेश पाल ,सत्येंद्र गुप्ता, अजय नायक, राकेश तिवारी, अंजनी यादव ,फतिमा परवीन,आभा तिवारी सहित बडी संख्या मे अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्टर दुर्ग से इस संबंध मे उचित निराकरण की मांग रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *