अघोषित बिजली कटौती से खेतो मे नही पहुंच रहा पानी, आक्रोशित किसान पहुंचे बिजली दफ्तर,लाइन को तत्काल सुधार करने अधिकारियों से की मांग

पाटन। भारत एक कृषि प्रधान देश है, व भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि आधारित माना जाता है वहीं देश में निवासरत ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर करते है , छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद भी बारिश नहीं हुई है जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गई है, पाटन क्षेत्र मे जीवनदायिनी खारून के चलते क्षेत्र में वाटर लेवल बना रहता है इसलिए तरीघाट, सोनपुर,सिपकोना के किसान ट्यूबबेल के माध्यम से सिंचाई करते हैं परंतु वर्तमान परिस्थितियों में खेती किसानी का हाल बेहाल है ,पाटन क्षेत्र के गांव में ज्यादातर समय बिजली कटौती से किसान परेशान नजर आ रहे है , लगातार बिजली कटौती के कारण खेतों में पानी नहीं पल पा रहा ,इस समस्या को लेकर तरीघाट के किसानों ने आज बिजली दफ्तर का घेराव कर दिया और बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल बिजली कटौती में सुधार करने की मांग करते हुए अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द लाइन को दुरुस्त करने की बात कही, वहीं इस पूरे मामले पर लाइनमैन का कर्तव्य निष्ठा संदेह के दायरे में है खिलेश्वर साहू के कार्यों में भारी लापरवाही देखी गई , जिसके कारण ही किसान हताश हो गए हैं , किसानों की समस्याओं को अनसुना कर देते हैं,अगर किसान मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी देने के लिए चाह रहे हो तब भी वे फोन रिसीव नहीं करते ,इससे किसान दुविधा में पड़ जाते हैं,अगर वे फोन अटेंड कर भी ले तो लिखित में सब स्टेशन पर शिकायत करने की बात कहते हैं, वे किसानों के समस्याओं का हल समय पर भी हल नहीं निकाल पा रहे , जिसके वजह से अघोषित बिजली कटौती का दौर बदस्तूर जारी रहता है ,आज किसानों ने इस ओर बिजली विभाग का ध्यान आकर्षण कराया और कहा कि लाइनमैन खिलेश्वर साहू का तबादला अन्यत्र की जाए और उन्हें नया लाइनमेंन की नियुक्ति सोनपुर फीडर और केसरा फ़ीटर पर किया जाए, जिससे कि बिजली व्यवस्था सुदृढ़ बनाया जा सके ,समय पर बिजली मिलता रहे।

लगातार देखा जा रहा है कि पाटन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती जारी है वहीं घर वाले बिजली का भी यही हाल , वर्तमान में खार के लाइन में भी कटौती की जा रही है, जिससे कि खेतों में पानी पल नहीं पा रहा, उसे किसान बेहद निराश नजर आ रहे हैं क्योंकि खरीफ फसल की तैयारी में उनको विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

समस्याओं का जड़ लाइनमैन की कार्यों में लापरवाही , फील्ड पर नहीं दिखते

पाटन क्षेत्र के सोनपुर फीडर के ज्यादातर गांव में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं , वहीं सोनपुर फीडर में का मामला अलग चल रहा है , देखा जाए तो यहां पर पदस्थ लाइनमैन खिलेश्वर साहू द्वारा अपने पदस्थ स्थान पर ड्यूटी नहीं करते वे अपने समय पर आते हैं और चले जाते हैं, ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने के कारण ही अव्यवस्था उत्पन्न हो जाती है वे किसानों के साथ संपर्क नहीं रखते, इनके कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती रहती है यही कारण ही बिजली कटौती हो या मेंटेनेंस के कार्यों में सही समय पर नहीं हो पा रहा जिसे चलते किसान परेशान है।

लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान हो गए हैं इसी के चलते आज उन्होंने बिजली दफ्तर पाटन पहुंच कर अपनी समस्याओं को अधिकारियों को अवगत कराया जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी है , ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को नियमित:18 घंटे बिजली दी जानी और 5घंटे कटौती होनी चाहिए परंतु उन्हें 18 घंटे से कम बिजली दे रहे है ,इसकी वजह से खेतों में पानी नहीं पल पा रहा और किसानों को खेती की तैयारियां करने में दिक्कत आ रही है ,भविष्य में रोपाई का काम भी शुरू होने वाला है,इसके चलते खेती में लेट लतीफा होते जा रहा है इसी के चलते किसान आक्रोशित हो गए हैं,और बिजली दफ्तर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *