मोतीपुर में अवैध प्लाटिंग जोरों पर… भूमाफियाओं पर कार्यवाही नहीं होने से हौसले बुलंद

पाटन। विकासखंड पाटन के कई गांवों में भूमाफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग जोर शोर से किया जा रहा है। अवैध प्लाटिंग की शिकायत किसानों द्वारा कई बार किया जा चुका है लेकिन ठोस कारवाई नहीं होने से अवैध कालोनाइजरों की हौसले बुलंद है।

ग्राम पंचायत मोतीपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि लक्ष्मी नर्सरी फॉर्म ग्राम मोतीपुर के खसरा नंबर 763 रकबा करीब 1.20 एकड़ कृषि भूमि में भूमि स्वामी चंद्रशेखर पिता सेवन लाल निवासी रायपुर द्वारा अवैध प्लॉटिंग करने वाले को बेचा गया था जिसे दौलत सिंह ठाकुर पिता भाऊ सिंह द्वारा पावर ऑफ एटर्नी लेकर कृषि भूमि को विभिन्न 8 टुकड़ों में अवैध प्लॉटिंग करके बेचा गया है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग की शिकायत कई बार हो चुकी है। अवैध प्लाटिंग करने वालों के द्वारा बिना किसी वैध अनुमति एवं अधिसूचना के भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से प्लॉटिंग कर भूमि का व्यापार किया जा रहा है। यह प्लॉटिंग न तो किसी स्वीकृत लेआउट के अनुसार हो रही है, और न ही इसमें शासन की किसी योजना अथवा नियमों का पालन किया गया है। इससे भविष्य में क्षेत्र में अव्यवस्थित विकास, सड़क, नाली, जलनिकासी की समस्या, तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का अभाव उत्पन्न हो सकता है।

इस अवैध कार्य से क्षेत्र के पर्यावरण एवं सामाजिक ढांचे को भी नुकसान पहुँचने की आशंका है। कृपया इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक जांच करवाई जाए एवं दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *