महामंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं-निर्मल जैन

पाटन। भाजपा जामगांव आर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  पवन साय, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की सहमति से मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा किया जिसमें ग्राम रानीतराई के पूर्व सरपंच निर्मल जैन को महामंत्री का दायित्व सौंपा है।

महामंत्री बनाए जाने पर निर्मल जैन ने समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेता हूं कि जामगांव मंडल में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगा।

श्री जैन ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  पवन साय, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, सांसद विजय बघेल,पूर्व मंत्री रमशिला साहू,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू सहित पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *