पाटन : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह में बोल बम कांवर यात्रा समिति की बैठक 29 जून 2025, रविवार को दोपहर 1:00 बजे रेस्ट हाऊस में रखी गई है कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बैठक में कावर यात्रा निकालने केलिए तिथि का निर्धारण किया जाएगा एवं विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा जाएगा श्री वर्मा ने सभी सदस्यों को उपस्थित रहने की अपील किया है
