शिक्षा,संस्कार, अनुशासन और संस्कृति का संगम बना शिवोम् विद्यापीठ का 28वां स्थापना दिवस

पाटन,,शिक्षण संस्थान शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय में दिनांक 23 जून 2025 (सोमवार) को संस्थान का 28वां स्थापना दिवस अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।साथ ही श्री विद्येश्वर महादेव मंदिर की सातवीं वर्षगांठ का आयोजन भी पूर्ण श्रद्धा भाव से परम पूज्य स्वामी निजानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और योग‌ आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः रुद्राभिषेक से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण, विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। इसके पश्चात महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ एवं भजन संध्या में भक्ति रस की अमृतधारा बही, जहाँ भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। संध्या आरती एवं महाप्रसाद के साथ इस दिव्य आयोजन का समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में निर्मित ‘चाणक्य सदन’ का भी भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ, जो कि विद्यार्थियों के लिए एक नया प्रेरणास्रोत एवं शैक्षणिक विस्तार का केन्द्र बनेगा।कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन अवधेश शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में शिवोम् विद्यापीठ की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं को साझा करते हुए संस्था के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव शर्मा ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए की जा रही सतत् पहलों पर प्रकाश डाला।

इस भव्य समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को गौरवान्वित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *