ग्राम घोरारी में आबकारी विभाग दुर्ग ,वन विभाग एवं राजस्व विभाग की सयुंक्त कार्यवाही

  • 250 लीटर शराब ,5000kg लाहान के साथ अवैध लकड़ी का जखीरा जप्त


पाटन। आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह के दिशा निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी सी आर साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 22/06/25 को भोर गस्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण में अवैध शराब के निर्माण /विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम घोरारी में 250 लीटर महुआ शराब तथा 5000 kg महुआ लहान जप्तकर नष्ट किया गया,मौके पर चढ़ी हुई 08 भट्टियां मिली पर खेत के रास्ते अज्ञात आरोपीगण भाग निकले।

इस प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा वन विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त लकड़ी को जप्त करने की कार्यवाही की लगभग 3 पिकअप जलाऊ लकड़ी वन विभाग द्वारा जप्त किया गया .उक्त प्रकरण वृत्त प्रभारी अरविन्द साहू के द्वारा विवेचना में लिया गया है।

इस प्रकरण मे धनेश साहू sdo (acf )वन विभाग एवं टीम ,राजस्व विभाग की टीम एवं आबकारी अधिकारी Esi भूपेंद्र नेताम ,ESIअनामिका टोप्पो ,ESI कीर्ति ठाकुर मुख्य आरक्षक संतोष दुबे ,प्रह्लाद सिंह राजपूत ,आरक्षक खुलदीप यादव र्ड्राइवर नोहर ,धनराज का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *