पाटन ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया में दो कुंआ में मिला एक महिला एवं बच्चे की लाश

पाटन। दुर्ग के पाटन ब्लाॅक के अमलेश्वर से लगे ग्राम खम्हरिया में अलग-अलग दो कुएं से तेज बदबू आ रही थी। गांव वालों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कपड़े से बंधे दो शव पानी में तैर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल अमलेश्वर पुलिस को दी। गांव में अलग अलग कुएं में मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने दोनों कुएं से शव को निकाल लिया है। एक शव 10 से 12 वर्ष के बच्चे का है। वहीं, दूसरा शव 30-35 वर्ष की महिला का बताया जा रहा है। दोनों लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनों ही शव अलग-अलग कुएं में थे जो आपस में लगभग 35 से 40 मीटर की दूरी पर है।

हालांकि अभी दोनों मृतक कौन है, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतकों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आशंका जता राही है कि आरोपियों ने महिला और बच्चे का पहले मर्डर किया होगा, फिर दोनों के शव को कपड़े से बांधकर कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *