पाटन। प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए शास. पूर्व माध्य. विद्यालय तरीघाट वि. ख.पाटन के दो बच्चे भूपेश निषाद और सत्य प्रकाश कोसरे का चयन हुआ है l चयनित बच्चों को कक्षा 9 वी से 12 वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ-साथ अखिल भारतीय स्तर की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे जेई (मैंस/एडवांस) नीट , एनडीए इत्यादि परीक्षाओं के लिए भी आवश्यक तैयारी कराई जाती हैl कमलकांत देवांगन शिक्षक एवं पूर्व वि.ख. प्रतियोगिता परीक्षा प्रभारी पाटन के द्वारा विद्यालयीन शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय लगने के एक घंटा के पूर्व बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की आवश्यक तैयारी कराई जाती थीl चयनित बच्चों को सरपंच चंद्रिका साहू , अनीता टाक प्रधान पाठक, विद्यालय के समस्त शिक्षक गण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पालक गणों की ओर से हर्ष व्याप्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
तरीघाट से प्रयास विद्यालय के लिए दो बच्चों का चयन
