पाटन। ग्राम पंचायत सांकरा मे सरपंच रवि सिंगौर ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत भवन में आज लोक सेवा एवं दस्तावेज शिविर का आयोजन किया था। जिसमे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। शिविर में 200 से अधिक लोगो ने अपने दस्तावेज बनवाने एवं सुधार करवाने पहुंचे।
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर,उपसरपंच रामशरण बंधे, पंचगण संजय सिंगौर, तुलाराम सिंगौर महेन्द्र पारधी, दीपक सिंगौर, विमल कुमार तिवारी एवं स्टाप मौजूद रहे।

