-विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी। ग्यारवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” योग संगम एवं हरित योग थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम नगर के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया।
पीएम श्री सेजेस विद्यालय में नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा के मुख्य आतिथ्य में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर, राकेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, पार्षद अश्वनी देशलहरे, सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव, पार्षद उमाकांत साहू, रामाधार शर्मा, पी एन दुबे, रामकुमार सोनी, गोल्डी गोस्वामी, राजू निषाद अवधेश शुक्ला, मिथलेश यादव, पार्षद श्रीमती उमेश्वरी साहू, श्रीमती तृप्ति चन्द्राकर, श्रीमती रीता पाण्डेय श्रीमती रागिनी निषाद एवं प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार सहित 50 जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं 500 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने कहा कि- “योग न केवल भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है बल्कि यह आत्मिक संतुलन , मानसिक शांति तथा शारीरिक सुदृढ़ता का अद्वितीय मार्ग भी है।” इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने जगह जगह वृक्षारोपण भी किया। वार्ड क्रमांक 15 स्थित गार्डन में योग प्रभारी श्रीमती तृप्ति चन्द्राकर के कुशल निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया, वहीं स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्रीमती सोमिता सत्संगी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया जिसमे भुजंगासन, वज्रासन, ताड़ासन, चक्रासन एवं प्राणायाम सहित ध्यान का भी अभ्यास किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ने सभी को प्रतिदिन योग करने हेतु प्रेरित किया ताकि तनावरहित जीवन जीया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
निकटवर्ती मंगल साधना केंद्र उरला में पूज्य रतन मुनी साहब की स्मृति में 77 वें दीक्षांत दिवस, नवकार जाप सहित योग दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों ने योग से होने वाले फायदे और जीवन मे योग के महत्व को योगाभ्यास के माध्यम से जाना। इस मौके पर प्रवीण श्रीश्रीमाल, प्रवीण नाहटा, संदीप वैद, मानक चंद सेठिया, शांतिलाल बोहरा, अशोक वैद, अमित जैन एवं रवि जैन सहित शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
