रानीतराई। विकासखंड पाटन के हाई स्कूल झाड़मोखली में शाला प्रवेश उत्सव एवं योग दिवस के मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रश्मिभेद वर्मा, अध्यक्षता सरपंच ममता राजू मेश्राम अतिथि के रूप में हाई स्कूल प्राचार्य अनुपम घोष उप सरपंच राधे यादव के साथ हुआ योग दिवस पर प्रधान बच्चों को सुबह से योग कराया गया साथ ही प्राचार्य घोष ने बच्चों को स्कूल की गतिविधियों एवं योग के बारे में बताया गया।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने कहा की हमें योग से बहुत सारी रोग से मुक्ति मिलते हैं। योग हमारे शरीर को निरोगी रखता है। हमें दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। बच्चों को स्वागत गीत के साथ बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रामकृष्ण ताम्रकार ने किया। बच्चों को शासन के पुस्तक वितरण किया गया साथ ही अतिथियों ने वृक्षारोपण का भी किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सचिव पारख साहू , गोकुल वर्मा, डा. सत्यभामा देशमुख, विष्णु प्रसाद कौशिक, अंती वमी , निरूपमा ठाकुर , जैकी सिह वर्मा, ,भूमिका, केशव कुमार, उमेश्वरी वर्मा,जनक साहू, ललित वर्मा, मनीषा वर्मा समीर साहू, कामीन ठाकुर, संतोषी चतुर्वेदी,डामिन प्रवार, लीना वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
