जमराव में योगाभ्यास के साथ जल स्रोतों का संरक्षण एवं सफाई का लिए संकल्प

पाटन। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक औषधालय एवम ग्राम पंचायत जमराव और शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय जमराव द्वारा योग शिविर आयोजित किया। स्कूल प्रांगण में सुबह 6.30 बजे से 7.45 बजे तक योग सत्र में सरपंच के साथ ग्रामवासियों, बच्चों, शिक्षकों ने योगाभ्यास किया एवं योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया साथ ही जल स्रोतों की सफाई व संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *