पाटन। आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पार में जनप्रतिनिधि, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सरपंच भानुमति तिवारी बालकिशोर ने योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें । योगाभ्यास के बाद स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अतंर्गत पौधरोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया।

