योग: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य : डॉ नंदा गुरवारा

पाटन,, शासकीय महाविद्यालय पाटन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के उद्बोधन से किया गया। योग की परिभाषा महत्व प्राणायाम आसनों के स्वास्थ्यगत महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश भर में प्रसारित संदेश का वाचन किया। साथ ही सभी को योग दिवस पर शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष के योग दिवस के मूल उद्देश्य योग एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अपील भी की। इसके पश्चात् दुर्ग से पधारी योग योग फाउंडेशन की योग प्रशिक्षक कु.अंजू बैरागी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से प्राणायाम सूक्ष्म व्यायाम एवं विभिन्न आसनों को करवाया। ज्ञात हो कि कु. अंजू बैरागी पाटन महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्र रही है।योग के पश्चात् महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी गण एवं पाटन के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *