पीएम श्री स्कूल अखरा में मूल मंत्र के साथ मनाया गया अंतरास्ट्रीय योग दिवस

पाटन,, पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा में अंतरास्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह पूर्वक शिक्षक एवं बच्चे मूल मंत्र करेंगे योग रहेंगे निरोग के साथ योग शिक्षक रूपरेखा के अनुरूप मनाया गया।बच्चे सुबह 7 बजे अपनी उपस्थिति पूर्ण रूप से देकर सूक्ष्म व्यायाम के साथ सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम,कपालभाति,भस्त्रिका प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम,वृक्षआसान,ताड़ासन,नौकासन,पश्चिमोत्तानासन,चक्कीचालासन और हास्यासन से योग को पूर्ण गति दिया।प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार वर्मा ने उद्बबोधन में कहा कि योग से बच्चे आने वाले भाविष्य में शारीरिक,मानसिक ,और बौद्धिक रूप से विस्क्रेलियर विकसित होते है साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक गोपेश्वर साहू ने भी बच्चों को योग के महत्व को बताया उन्होंने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने से होने वाले लाभ के बारे में सारगर्भित जानकारी दी। चंचल द्विवेदी ने कहा कि हमें नियमित योगासन को करना चाहिए।साथ ही योग शिक्षक ने बच्चों में योग से होने वाले और योग को एक विषय के रूप में शामिल के प्रातः कालीन बेला में मन को एकाग्रचित कर आसान को करना चाहिए जिसमें दिनचर्या में बदलाव को और आप सभी निरोग हो।

इस कार्यक्रम में उपस्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक संतोष कुमार वर्मा पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक गोपेश्वर साहू शिक्षकगण चंचल द्विवेदी,रोहित ठाकुर,आशीष साहू, परशुराम ध्रुव,सरोज बघेल,मनोज वर्मा,राजेश्वरी वर्मा एवं योग व खेल शिक्षक भूमेश कुमार साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *