एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के थीम पर रिसाली कॉलेज में मनाई योग दिवस

आज दिनांक 21 जून 2025 को शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7 बजे किया गया। इस वर्ष “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य ” के थीम पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. नूतन कुमार देवांगन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो. वेदप्रकाश सिंह के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन ताड़ासन, वज्रासन, मयूरासन, वक्रासन आदि किए गए एवं प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम – विलोम, भ्रामरी, कपालभाति किया गया। योग एवं ध्यान के महत्व को बताते हुए कहा गया कि यह नकारात्मक भाव को दूर रखता है, भय- क्रोध- चिंता – अवसाद को दूर करता है और सकारात्मक भावनाओ को विकसित करने में सहयोग करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर , प्रो.नूतन कुमार देवांगन, प्रो.लिनेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. विनीता, प्रो. वेदप्रकाश सिंह, श्री गुलशन देवांगन, श्री सुखनंदन साहू एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *