पाटन। ग्राम पतोरा में आज विश्व योग दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में विभिन्न योगासनों का योगाभ्यास किया गया। साथ ही शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन भी हुआ जिसमें सभी नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा दिए जाने वाले निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण भी किया गया।

एक पेड़ मां के नाम के तहत शाला प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच भुनेश्वर साहू, प्राचार्य श्रीमती प्रीतिबाला साहू, टीकाराम देवांगन, प्रधान अध्यापक श्रीमती ममता सांडिल्य, उपसरपंच देवचरण कौशल, प्रधान पाठक मुकेश कुमार साहू, रोहित साहू, पूरनलाल साहू, शशिकांत देवांगन गोरेलाल श्रीवाश, श्रीमती प्रेमलता साहू, संतोषी साहू, एकता साहू, हेमू ठाकुर, पप्पू चाँदने, चित्रसेन कलियारी, महेंद्र साहू,राजेंद्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
