दुर्ग। आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने सामूहिक योगाभ्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम को साझा कर स्वस्थ शरीर के लिए योग करने प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजनांदगाव महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव, छ. ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, स्कूल – कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन की टीम उपस्थित रहे।
