महकाकला स्कूल में योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

पाटन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम महकाकला के शासकीय स्कूल में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नागेश साहू द्वारा अनेक प्रकार के योग आसान कराया गया और योग करके अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने की जानकारी भी दिया गया । जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत महकाकला सरपंच जितेंद्र कुमार वर्मा, सचिव बलदाऊ गेंद्रे, प्राचार्य जी एस साहू,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्याय सदन दुर्ग ज्ञानेश्वर ठाकुर ,मिडिल स्कूल प्रधान पाठक गायत्री वर्मा, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक तेजराम कामडिया, राकेश तेमुनकर, धर्मजीत देवांगन, अख्तर सभी शिक्षकगण और पंचगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *