योग दिवस पर शा. प्रा. शाला चुनकटटा में योगाभ्यास किया गया

पाटन। योग स्वस्थ्य जीवन जीने की कला है। यह एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर और मन को निरोगी बनाने का काम करता है। योग भारत ही नहीं पूरे विश्व में किया जाता है। इसका इतिहास काफी पुराना है। ऋषि-मुनि भी योग किया करते थे। लोगों में योग के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day) मनाया जाता है।
आज इस खास मौके पर शा. प्रा. शाला चुनकटटा में योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम के सरपंच श्रीमती रोशनी राय, पूर्व सरपंच भागवत यदु, पंच छत्रपाल सिंह राजपूत, ग्रामीण सोनु राय, नरसिंह साहू, डॉ. बंसत साहू, अशोक सोनवानी समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच भागवत यदु ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कई लाभ होते हैं। यह शक्ति, संतुलन, और लचीलापन बढ़ाता है, तनाव और चिंता को कम करता है, और मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में सुधार करता है। इसके अतिरिक्त, योग पुरानी बीमारियों के लक्षणों को कम करने और समग्र जीवनशैली में सुधार करने में भी मदद करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *