पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा संचालित शुभम छात्रवृत्ति योजना में सेमरी निवासी गायत्री वर्मा के शोक कार्यक्रम में भतीजा महेश कुमार वर्मा छेत्र प्रधान सेमरी रामेस्वर प्रसाद वर्मा एवं परिवार के सभी सदस्य दिलीप कुमार योगेश कुमार अभिषेक कुमार प्राची वर्मा आरव वर्मा सात्विक वर्मा ने निर्धन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग के उद्देश्य से 5100 रुपए दान किया महेश कुमार वर्मा ने कहा की हमें अपनी आर्थिक छमता के हिसाब से नेक कार्य मे सहयोग करना चाहिए मेरा छोटा सा अंशदान किसी की जिंदगी सवारने के काम आ जाये तो ये मेरा सौभाग्य होगा हम लोग दिखावे के चक्कर में खर्च कर डालते हैं लेकिन अगर हमारा एक छोटा सा योगदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी संवारने में सहयोगी बने तो इसमें बुराई क्या है पाटन राज प्रधान युगल आडिल ने कहा की समाज उत्थान मे हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए समाज के बेरोजगार युवाओ छात्र छात्राओ और गरीब जरूरत मंद लोगो का सहयोग कर हम समाज को एक नई दिशा दे सकते है छात्र वृत्ति योजना से जरुरत मंद विद्यार्थियों को ब्याज मुक्त राशि पढ़ाई के लिए दी जाती है जिसे बाद मे वापस करने का नियम है शोक कार्यक्रम में प्रधान युगल आडिल युवा अध्यछ राकेश आडिल छेत्र प्रद्यान छन्नू वर्मा संजय वर्मा रामरतन वर्मा अरविंद वर्मा के अलावा स्वजातीय गण उपस्थित थे वर्मा परिवार द्वारा किए गए इस कार्य के लिए शोक कार्यक्रम उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा किया।

