सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा भुनेश्वर साहू ने जल संरक्षण करने की अपील

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत पतोरा के युवा सरपंच भुनेश्वर साहू ने ग्रामीणों से जल संरक्षण करने की अपील किया है उन्होंने ग्रामीणों से कहा है जैसा कि आप सब जानते हैं कि भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इस वजह से जल संकट की स्थिति बनती जा रही है।लगातार कटते पेड़ों की वजह से गर्मी बढ़ रही । ग्लोबल वार्मिंग का खतरा पैदा हो गया है।

संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा 1 जून से 30 सितंबर तक पूरे छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आइए,,आप भी जागरूक बनिए, लोगों को भी जागरूक कीजिए ।रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, तालाबों तथा कुंओं के माध्यम से जल संरक्षण कीजिए, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाइए, पेड़ों को कटने से बचाइए,ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सके ।साथ ही साथ हम सभी को अपने घरों में सोकता गड्ढा भी बनाना है, ताकि भूमिगत जल स्तर बढ़े और कभी पानी की कमी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *