पाटन। आज पीएम श्री विद्यालय अखरा में प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा स्कूल प्रांगण में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर किया गया।इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर मुंह मीठा कर बधाई और शुभकामनाएं उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं पालको द्वारा दिया गया। तत्पश्चात आए हुए अतिथियों एवं शिक्षक गणों ने अपनी-अपने विचार बच्चों के साथ साझा किया और अपने अनुभवों को बच्चों को बताए।

इसी तारतम्य मे वार्ड क्रमांक 04नगर पंचायत पाटन की पार्षद एवं सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा की शिक्षा से ही समाज की दिशा और दशा तय होती है,शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, यह जीवन को सही दिशा देने वाली वह शक्ति है जो मानव को अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है।शिक्षा विद् सीताराम देवांगन द्वारा बच्चों के पालकों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने हेतू आग्रह किया गया। संस्था प्रमुख गोपेन्द्र साहू द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास हेतू शिक्षा बहुत जरूरी है इस हेतू पालकों को भी ध्यान देने कहा गया।
पीएम श्री प्रधान पाठक द्वारा विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों और सुविधाओं के विषय में सारगर्भित ढंग से पालकों को बताया भाजपा नेता बाबा वर्मा ने नवप्रवेशी बच्चो को उज्जवल के लिए बधाई शुभकामनायें देते हुए नगर मे पीएम श्री स्कूल का सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। मंचीय कार्यक्रम के उपरांत आज भारत सरकार द्वारा आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम तहत के विद्यालय में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।उसके उपरांत आज बच्चों को स्वादिष्ट नेवता भोज पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा द्वारा एवं एसएमसी सदस्य गंगा निषाद द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में योगेश्वर वर्मा, सुशील कश्यप, चंद्रशेखर छेदय्या, गंगा राम निषाद, रामनाथ साहू, नेहा चक्रधारी, गावस्कर देवांगन,धर्मेंद्र देवांगन, मीना देवांगन,मुक्ता मिथलेश, रेखा ठाकुर,मधु ठाकुर सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
