जमराव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

पाटन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन, संचालनालय आयुष विभाग रायपुर तथा जिला आयुष कार्यालय दुर्ग के निर्देशन में निःशुल्क 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय आयुर्वेद औषधालय जमराव द्वारा ग्राम पंचायत जमराव (वि.ख. पाटन, जिला दुर्ग) में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ के उपाय सिखाए जाएंगे।

शिविर की तिथि: 17 जून 2025 से 21 जून 2025 तक समय: प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक स्थान: शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय जमराव, जमराव, वि.ख. पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.)

इस शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। सभी ग्रामीणजन से अनुरोध है कि वे इस स्वास्थ्य लाभकारी शिविर में अपने परिवार सहित भाग लें एवं इसका पूर्ण लाभ उठाएं। प्रायोजक: संचालनालय आयुष विभाग, रायपुर (छ.ग.)शिविर प्रभारी: शासकीय आयुर्वेद औषधालय जमराव आयोजक: कार्यालय जिला आयुष अधिकारी, दुर्ग (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *