चंगोरी विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव,वृक्षारोपण व मधुर किलकारी विद्यालयीन पत्रिका का विमोचन

पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी संकुल केंद्र-बठेना विकास खंड-पाटन जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र का स्वागत करते हुए शाला प्रवेशोत्सव, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, तथा विद्यालयीन पत्रिका मधुर किलकारी का विमोचन सार्थक व प्रेरणादायी आयोजन किया गया।संस्था के प्रधानपाठक विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित यह आयोजन नवाचार,सहभागिता और रचनात्मक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चेतन वर्मा, मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती रजनी रामकुमार कुर्रे विशेष अतिथि उपसरपंच श्रीमती माधुरी मंडावी, शिक्षाविद एम एल चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि खोरबाहरा निर्मलकर, संकुल समन्वयक कौशल टिकरिया एवं पंचगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजा के साथ हुई। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक व पुष्पमालाओ से अभिनंदन किया गया निशुल्क पुस्तक व गणवेश वितरण किया गया। सभी बच्चे खुश थे। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अतिथियों एवं पालकों ने विद्यालय के किचन गार्डन में फलदार व छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालयीन “पत्रिका मधुर” किलकारी का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथियों ने बच्चों की लेखन प्रतिभा, चित्रांकन एवं रचनात्मकता की मुक्तकंठ से सराहना की पत्रिका को विद्यार्थी की बाल अभिव्यक्ति की जीवंत दस्तावेज बताया। प्रधानपाठक विरेंद्र कुमार ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जो बच्चों के लिए लाभदायी है इसकी विस्तृत चर्चा भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रधानपाठक विरेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेतन वर्मा, श्रीमती रजनी राम कुमार कुर्रे, श्रीमती माधुरी मंडावी, विरेन्द्र कुमार, सुश्री योगेश्वरी वर्मा, एम एल चंद्रवंशी,खोरबाहरा निर्मलकर, दीपिका बंदे, ललिता कोसरिया, समस्त पंचगण,पालक गण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *