निपानी स्कूल में हुआ शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन..न्योता भोज में बच्चों को मिला खीर-पूड़ी

पाटन। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला निपानी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी बच्चों का आरती उतारकर तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। नारद साहू द्वारा शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों को न्योता भोज करवाया गया। साथ ही शासन के तरफ से दिए जाने वाले निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया।

मौके पर सरपंच राजेश ठाकुर, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष चंदन बंजारे, विधायक प्रतिनिधि राहुल रघुवंशी,प्रेम लाल सिन्हा, बरनू साहू, प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक सेन, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक उमेश कुमार बघेल,गेंद लाल साहू, खिलेंद्र साहू,शंभू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *