चुनकटटा में मनाई गई प्रवेशोत्सव,,

बच्चों को मिठाई खिलाया एवं बांटी पुस्तक

पाटन,, शा. प्रा. शाला चुनकटटा में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सरपंच रोशनी राय, राधे लाल सोनवानी, छत्रपाल सिंह राजपूत, अजय सिंह राजपूत, नरसिंग साहू, शामिल रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा छात्रों को मिठाईयाँ खिलाकर नए सत्र का पुस्तक वितरण किया। इस दौरान सरपंच महोदया ने बच्चों को नए सत्र में प्रवेश हेतु शुभकामनायें दी व उन्हें मन लगा कर पढने को कहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेडमास्टर श्रीमती धनेशवरी बंजारे एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *