ग्राम धनोरा के पर्यावरण संरक्षण हेतु ग्रीन आर्मी का गठन

दुर्ग,,ग्राम धनोरा के उत्साही ,जागरूक एवं पर्यावरण के प्रति सजग युवाओं के द्वारा ग्रीन आर्मी का गठन किया गया है।इस दल के सदस्य अपने ग्राम को हरा भरा बनाने के लिए संकल्पित हैं । इनके द्वारा किए गए प्रयासों में ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा इन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में गत वर्षों से रोप गए पौधों की निरंतर देखभाल की उनमे खाद पानी आदि की पूर्ति की तथा विद्यालय को हरा भरा रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनके इस पुनीत कार्य को देखकर अनेक युवा उनके साथ शामिल हुए तथा प्रेरणा ली ।स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस ग्रीन आर्मी दल के द्वारा ५ जून २०२५ को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक रैली निकाली गई तथा माँ के नाम रोपे गए पौधों की वृक्ष रूप में परिवर्तित होने तक देखभाल करने की शपथ ली गई । ग्राम के सौंदर्यीकरण के लिए किए इस प्रयास की सभी ग्रामवासियो के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा सदस्यों का उत्साह वर्धन किया गया । ग्रीन आर्मी के सदस्य प्रतिदिन शाला में सुबह 2 घंटे श्रमदान कर शाला को आकर्षक एवं सुंदर बनाने के लिए कार्य करते हैं।पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम धनोरा में निकाली गई रैली में ग्राम धनोरा की प्रथम नागरिक श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे जनपद सदस्य श्री जितेंद्र टंडन जी ,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बंजारे जी शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉक्टर तेजराम देवांगन जी शाला की प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल श्वेता सिंह, सारिका सोनी प्रियंका खापर्डे, स्मृति नायक,सोमा सरकार, सरस्वती बंजारे, शाला के युद्ध एवं इको क्लब के विद्यार्थी उपस्थित हुए।शाला की प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल ने ग्रीन आर्मी के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि आपका इन प्रयासों को शाला के विद्यार्थियों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा और शाला को इसी तरह से हरा भरा रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *