अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों को संध्या 7 बजे जय स्तंभ चौक में श्रद्धांजलि दी गई

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला शाखा की ओर से शनिवार संध्या 7 बजे जयस्तंभ चौक में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों को कैंडल जलाकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष पुनारद निषाद ने बताया है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव नंदन कुमार सिंह, रघुराज सिंह ठाकुर, शिव शर्मा, के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राजधानी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस हृदय विदारक घटना के प्रति पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री संदीप पाठक राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने अत्यंत दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *