पाटन। अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम झीट में शनिवार की रात्रि 9.30 से 10 बजे के आसपास कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को धर्मांतरण करवाए जाने की जानकारी ग्रामीणों और युवाओ के द्वारा जानकारी ग्राम के सरपंच रूपेंद्र राजू साहू को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर धर्मांतरण करने वालों पर कार्रवाई करने अमलेश्वर थाना को सूचना दी गई साथ ही गांव में किसी प्रकार की अशांति ना हो इस कारण उक्त स्थान को खाली कराया गया। सरपंच रूपेन्द्र राजू साहू द्वारा और ग्रामीण रात्रि में अमलेश्वर थाना पहुंचकर धर्मांतरण करवाए जाने वालों के ऊपर शक्त कारवाई करने की मांग किए है।
पाटन ब्लॉक के ग्राम झीट चल रहा था धर्मांतरण का खेल…सरपंच को जानकारी मिलते ही थाने में दी सूचना
