छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर्स कल्याण समिति का पुनर्गठन शिरीष त्रिवेदी बने निर्विरोध सचिव

रायपुर,,विगत वर्ष 18 नवम्बर 2024 को रविशंकर शुक्ल वि वि कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने प्रस्ताव रखते हुए बताया कि सेवानिवृत कर्मचारीयों की अपनी अपनी छोटी छोटी समस्याओ को वि वि प्रशासन और शासन के समक्ष रखने के लिए एक समिति का गठन करते हुए उस समिति का नाम छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर्स कल्याण समिति* रखने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से उपस्थित सदस्यों ने एक मतेन होकर सभी ने मान्य किया था l रविशंकर वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीयों ने अपनी समस्यायों के समाधान के पूर्व सर्व सम्मति से निम्न सेवानिवृत कर्मचारीयों को पदाधिकारी के रूप में चुना जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार मिश्र , सचिव में तीर्थ राम यादव , हरीश पांडे और अलख राम साहू को उपाध्यक्ष , बी. यस. राजपूत कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला को उप सचिव के रूप में चुनते हुए सभी सदस्यों को सक्रीय कार्यकारिणी के रूप में रखा गया l

12 जून 2025 को विशेष बैठक आहूत की गई थी जिसमे उपस्थित पदाधिकारियो के समक्ष अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि हमारे सचिव तीर्थ राम यादव जी ने दुर्ग वि वि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसलिए वे अपने सचिव के दायित्व को निभा पाने में असमर्थता ब्यक्त किया है अतः हमें सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन लेने की निरन्तर लड़ाई लड़नी है इसलिए हमे नया सचिव आज ही चुनना होगा तो तब सेवानिवृत कर्मचारीयों ने सर्वसम्मति से शिरीष त्रिवेदी जी को नये सचिव के रूप में चुना गया बैठक में डा गुनिष चंद्र शाकार , प्रदीप मिश्र,श्रवण ठाकुर , अलख राम साहू, शिरीष त्रिवेदी, सुरेंद्र वर्मा, विष्णु राम वर्मा, खिलावन राम यादव , सोनसाय ठाकुर, आदि उपस्थित थे l प्रदीप मिश्र ने नये सचिव शिरिष त्रिवेदी और सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सबका आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *