प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि का प्रतीक है : सभापति प्रणव शर्मा

पाटन। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। ‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है। कई बड़े व ऐतिहासिक फैसले, वैश्विक प्रतिनिधित्व, देश की सुरक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धियां और देश की प्रगति के साथ ही जनाकांक्षाओं को प्रधानमंत्री जी पूरा करते हुए हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके कुशल नीतियों एवं योजनाओं से ही आज देश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिख रहा है वहीं आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है।‎‎प्रणव शर्मा सभापति जनपद पंचायत पाटन ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 सफलतम वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कालखंड एक राष्ट्रपुरुष की संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से गढ़ी गई उस यात्रा की कहानी है, जिसमें भारत ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखर छुए हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित यह अमृतकाल, भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व करना केवल संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही संभव है। आज उनके कुशल नीतियों का ही परिणाम है कि हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है। आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।‎‎प्रणव शर्मा सभापति जनपद पंचायत पाटन ने आगे कहा कि 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन आए हैं वहीं जनहितैषी योजनाओं से आमजनों के जीवन स्तर में सुधार आया है। जन धन योजना, यूपीआई और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने भारत को ‘पेपरलेस, लाइनलेस और टाइमलेस’ बनाते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। धारा 370 का उन्मूलन, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति और आतंकवाद के विरुद्ध सर्जिकल, एयर स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों ने राष्ट्रीय अस्मिता एवं स्वाभिमान को नए आयाम दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला एवं सौभाग्य जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को गरिमापूर्ण जीवन देने के साथ साथ आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को मुफ्त और सुलभ बनाया है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की मूल भावना के साथ भारत ने ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ तक की जो यात्रा तय की है, वह ‘विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की अमिट आधारशिला बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दृढ़ एवं समर्पित नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *