जरूरतमंद परिवारों के लिए नेहा ने बनवाया राशन कार्ड

पाटन,,,नगर पंचायत पाटन मे खाद्य नागरिक आपूर्ति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने 16 जरुरत मंद परिवारों को किया राशन कार्ड भेट।

इस तारतम्य श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा की राशन कार्ड, एक छोटा सा कागज़ है लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है।यह हमें अनाज दिलाता है, और हमारे परिवार को सुखी और समृद्ध बनाता है।राशन कार्ड, एक पहचान पत्र है,जो हमें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करता है।यह हमें गरीबी से लड़ने में मदद करता है,और हमें अपने परिवार का पेट भरने में मदद करता है।राशन कार्ड, एक आशा की किरण है,जो हमें बेहतर जीवन की ओर ले जाता है।यह हमें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करता है,राशन कार्ड, एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है,यह हमें अपने अधिकारों को जानने में मदद करता है,और हमें अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित बनाने में मदद करता है।

साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की नगर पंचायत पाटन क्षेत्र के किसी भी जरुरत मंद परिवारों का अगर राशन कार्ड नही बन पाया हों तो वो मुझतक आवश्यक दस्तावेज के साथ अपनी जानकारी पहुंचाए मै सबको शासन की इस महती योजना का लाभ दिलाने के लिए सदैव संकल्पीत हू और आगे भविष्य मे भी रहूंगी।
नवीन राशन कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियो के नाम इस प्रकार है…..
1 सत्यवती कंडरा/विक्की कंडरा
2 सरोज सपहा /शेखर सपहा
3 जया यादव/अजय यादव
4 नेहा चक्रधारी/राजेंद्र प्रसाद चक्रधारी
5 सती साहू/इन्द्रजीत साहू
6 प्रतिमा वर्मा/सोमनाथ वर्षा
7 शालिनी भट्ट/दिनेश भट्ट
8 शकुन नेताम/शशिकांत नेताम
9 दीक्षा पवार/धनेश्वर पवार
10 मंजूलता वर्मा/स्व.चमन वर्मा
11 धनेश्वरी देवांगन/शेखर देवांगन
12 ऋतु लोधी/अमित लोधी
13 बीना देवांगन/मनोहर देवांगन
14 प्रियंका देशमुख/भूपेन्द्र देशमुख (गुप्पू)
15 साधना देवांगन/दुष्यंत देवांगन
16 प्रिया कश्यप/स्व. दुर्गेश कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *