- रेड ड्रॉप संस्था करेगा प्रदेश स्तरीय रक्तवीरों वा सामाजिक संस्थाओं का सम्मान
भिलाई। वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन 14 जून दिन शनिवार को किया जा रहा है जो सुबह 11 बजे से 5 बजे तक कर्मा भवन सुपेला में आयोजित होगा। प्रदेश स्तरीय रक्त मित्रो एवम सामाजिक संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजक सुरज साहू ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू को आमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सांसद मंत्री विधायक , वरिष्ठजन एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में आयोजको द्वारा 500 से अधिक सेवा कार्य करने वाले ऐसे लोगो का सम्मान किया जायेगा जो समाज के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते आ रहे है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को सड़क सुरक्षा स्वरूप हेल्मेट भेट किया जाएगा। रक्तदान करने के लिए संस्था के हेल्पलाइन नंबर में संपर्क कर सकते है 7489992022 7879111788

