जामगांव आर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर ग्राम नवागांव बी के ग्रामीनो द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। अभिषेक सेन ने कहा की इस कार्य से आज प्रेरणा लेकर न केवल गाँव के लोग एवं आसपास के अन्य गाँव के लोग भी अपने गांव मे वृक्षारोपण जैसे महान कार्य कर रहे हैं जो इस संगठन की सबसे बड़ी सफलता है। इस अवसर पर छगनलाल साहू उपसरपंच श्रीमती देवहुति किरण,मेश्राम ,दीपा , झामन महलवार, दिलीप नेताम ,श्रवण नेताम, कुमार साहू, रुचि साहू, ध्रुवी साहू, उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर नवागांव बी मे किया गया पौधरोपण
