तेलीगुंडरा में डायरिया से 1 दर्जन से अधिक लोग प्रभावित

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम तेलीगुंडरा में डायरिया से एक दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। गांव के बांधा पारा में बीते कुछ दिनों से ही उल्टी और दस्त की शिकायत मिली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 14 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित थे। जिसमें से 13 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन एवं 1 को जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज करवाया गया। उल्टी दस्त से पीड़ित 12 स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।

गांव के बांधा पारा में उल्टी दस्त की शिकायत के बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग घर घर जाकर जांच कर रहे है। स्थिति अभी नियंत्रण में है। जनपद सदस्य दिनेश साहू ने गांव में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाकर सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच किए जाने की मांग किया है। जनपद सदस्य श्री साहू बांधा पारा में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है एवं पानी उबालकर पीने घरों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं ताजा खाना खाने की सलाह दिए है। सरपंच हुलेश्वरी साहू ने बताया स्थिति नियंत्रण में है गांव में लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *