आयुष्मान आरोग्य मंदिर फेकारी में दाई-बबा दिवस का हुआ आयोजन

पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ मनोज दानी के आदेशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ब्लॉक पाटन के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हमारे बुजुर्ग हमारे धरोहर विषय पर आधारित दाई-बबा दिवस मनाया गया । इसी तारतम्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर फेकारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जँहा पर ग्राम सरपंच युवगेन्द्र साहू एवं दाई बबा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनका आरएचओ बसंत साहू ,मधु साहू सीएचओ लाभेश्वरी यदु ने गुलाल लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही सभी का बीपी ,शुगर ,नेत्र जांच ,ओरल कैंसर का स्क्रीनिंग का कार्य किया गया ।आयुष्मान आरोग्य मंदिर फेकारी के आरएचओ बसंत साहू ने दाई बबा दिवस मनाए जाने के उद्देश्य के बारे में बताया कि बुजुर्गो की समुचित स्वास्थ्य देखभाल के साथ साथ उनको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से समय समय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि बुजुर्ग लोग स्वयं अपने जीवनशैली में बदलाव लाकर विभिन्न बीमारियों से बच सकते है साथ ही वर्तमान समय की वयस्त दिनचर्या में वे अकेलापन महसूस न करे और मानसिक अवसाद से बच सके इसके लिए प्रेरित करते हुए हमेशा प्रसन्नचित रहने का सलाह दिया गया। इस अवसर पर ग्राम फेकारी के सरपंच युवगेन्द्र साहू ने भी बुजुर्गों को चिंता तनाव से मुक्त दिनचर्या अपनाने की सलाह दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ बसंत साहू,मधु साहू,सीएचओ लाभेश्वरी यदु,मितानिन हेमपुष्पा साहू,दुलारी साहू,पंचबाई यादव,रहिमत,जगदीश साहू ,कृष्णासाहू,केजा बाई,गौतम साहू,केवल,भाना, वेदप्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *