खबर हेमंत तिवारी
राजिम/गरियाबंद जिले में कभी-कभी कार्रवाई के मूड में होने पर गरियाबंद जिले के अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाती इसी के तहत इस बार फिर,बकली,पितई बंध और चौबेबाधा के बीच चल रहे ।अवैध खनन के मामले में 1 जून और 3 जून की रात कुल 9 हाइवा गाड़ियों सहित एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त तक किया गया है ,खनिज विभाग ,राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह कार्रवाई कलेक्टर के मार्गदर्शन में होने की बात बताई जा रही है।पर क्या इन ग्राम पंचायतों के सरपंचों पर कुछ कार्यवाही होगी क्यों कि बिना इनके जानकारी के अवैध खनन नहीं हो सकता कही न कही इनकी भागीदारी थी।

तो इन्हें नोटिस थमाया जाएगा। या ऐसा ही खाना पूर्ति होता रहेगा ।बता दे की महानदी सहित जिले के छोटी-मोटी नदियां सहित मिट्टी और मुरूम का अवैध खनन बारिश के पूर्व धड़ल्ले से जारी है साथ ही पिछले महीना भर से चल रहे अवैध इन घाट में अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की गई एवं सभी जब तक वाहनों को राजिम और पांडुका थाने के अभीरक्षा में रखा गया है।और आगे की कार्यवाही होने की बात कही जा रही है।तो वहीं जिले में जनमन के तहत बन रहे सड़क निर्माण में भारी मात्रा में चोरी के मुरूम और मिट्टी का उपयोग हो रहा है

जिसमें फिंगेश्वर और छुरा ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हो रहे सड़क निर्माण शामिल है।खनिज विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई पर टाल मटोल कर आने का मन नहीं बनाया ।और अंतः चोरी छुपे सड़क निर्माण प्रगति पर है।
