खारुन नदी बचाओ पैदल यात्रा के समर्थन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की अपील

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा 1 जून से 5 जून 2025 तक आयोजित “खारुन नदी बचाओ पैदल यात्रा” आज अपने चौथे दिन में प्रवेश कर चुकी है। यह ऐतिहासिक यात्रा ग्राम लखना स्थित सोमनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर लगातार पाँच दिनों की पैदल यात्रा के पश्चात 5 जून को महादेव घाट, रायपुर में एक विशाल आमसभा के साथ सम्पन्न होगी।

यह यात्रा केवल खारुन नदी ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ की जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस महान अभियान में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मधुकांत साहू ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में 5 जून को महादेव घाट, रायपुर पहुँचकर इस जन आंदोलन को मजबूत करें।

मधुकांत साहू ने कहा कि:

“खारुन हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जैविक पहचान की जीवनधारा है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह पैदल यात्रा हमारी चेतना की चिंगारी है जो छत्तीसगढ़ के पर्यावरण संरक्षण की लौ बनकर जलेगी।”

आइए, हम सब मिलकर खारुन नदी बचाओ अभियान को सफल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की रक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *