जवाहर वर्मा ने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री का जताया आभार

पाटन।।पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा ग्राम सेलूद निवासी को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जवाहर वर्मा को जनपद पंचायत पाटन की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की सूचना कलेक्टर दुर्ग,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को प्रेषित की है।जवाहर वर्मा ने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त की नवीन दायित्व के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा का आभार जताया है। साथ ही अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भूपेश बघेल एवं कांग्रेस पार्टी को लगातार मजबूती प्रदान करने का कार्य हम सभी साथ मिलकर करते रहेंगे।

श्री वर्मा की नियुक्ति पर शंकर बघेल,कौशल चंद्राकर,अजय तिवारी,अशोक साहू ,अश्वनी साहू,देवेंद्र चंद्रवंशी सदस्य जिप,नोमिन ठाकुर सदस्य जिप,दिनेश साहू जनपद सदस्य,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा,अजय साहू,उर्वशी वर्मा,भूपेंद्र कश्यप,पुरुषोत्तम कश्यप,उमाकांत चंद्राकर,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,तरुण बिजौर,संतराम कुर्रे,युगल किशोर आडील,किशन हिरवानी, अजय राजपुत बल्लु राय खिलेश मारकंडे त्रिभुवन यदु रवि पटेल राकेश साहू संजय यादव धनंजय साहू करण धनकर मन्नु यदु देवला साहू भुनेश्वरी साहू करण साहू,गोपेश साहू,नीरज सोनी,गोपाल देवांगन सहित कांग्रेस संगठन,जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *