IPL2025: RCB Vs PBKS : आईपीएल को नया चैंपियन मिल गया है। आरसीबी ने अपने चौथे प्रयास में ये ट्रॉफी उठाई है। पंजाब का पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 17 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी उठा ली है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम- अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इसका गवाह बना। आईपीएल-2025 के खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। पंजाब की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 184 रन ही बना सकी।
एक समय आरसीबी 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में पंजाब ने वापसी की और उसे इस स्कोर तक जाने नहीं दिया।
आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसमें उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और तीन चौके मारे। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमिसन ने तीन-तीन विकेट लिए।
शशांक सिंह ने 61 रन की नाबाद पारी खेली और खूब संघर्ष किया, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। आरसीबी के लिए इस मैच में भुवी और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट लिए।
