धमतरी। सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना धमतरी जिले की है, जहां शादी समारोह से दुर्ग लौट रहा देवांगन परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीती रात सिहावा थाना क्षेत्र के दुधावा मोड़ के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के ग्राम बेलरगांव निवासी देवांगन परिवार शादी समारोह से दुर्ग से वापस अपने घर आ रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल की डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार मां प्रेमा देवांगन और बेटा रॉबिन देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नगरी के सिविल अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. देवांगन परिवार में शोक की लहर है।
