असोगा में दुसरी बार टला अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत असोगा के पंचवन में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ ग्राम पंचायत ने अवैध कब्जा हटाने पंचायत में प्रस्ताव किया था साथ ही कब्जा हटाने के लिए समाधान शिविर में भी कब्जा हटाने आवेदन दिया गया था।

ग्राम पंचायत द्वारा अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग के बाद तहसीलदार पाटन द्वारा 28 मई को कब्जा हटाने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन उक्त तिथि को समाधान शिविर में व्यस्तता होने का हवाला देकर कब्जा नहीं हटाया गया। उसके बाद 3 जून की तिथि निर्धारित हुआ लेकिन आज पर्याप्त बल नहीं होने की हवाला देकर अवैध कब्जा हटाने की बात कहते हुए कब्जा हटाने की कारवाही नहीं की गई।

लगातार दुसरी बार कब्जा हटाने की कारवाही नहीं किए जाने से पंचायत प्रतिनिधि राजस्व विभाग की टालमटोल करने की रवैए से नाराजगी जाहिर किए है। सरपंच जानकी चोपड़िया ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा लगातार दुसरी बार कब्जा हटाने टालमटोल कर दिया गया है। अब पंचायत प्रतिनिधि कलेक्टर और एसडीएम से मिलकर कब्जा हटाने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *