पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा विधायक भूपेश बघेल ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अशोक साहू जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक के अलावा अन्य बैठकों में विधायक भूपेश बघेल का प्रतिनिधत्व करेंगे। श्री साहू को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को प्रेषित की गई है।
अशोक साहू की जिला पंचायत दुर्ग के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
